वंदेभारत अभियान के तहत 61,0 42 विदेशी प्रवासी लौटे स्वदेश
वंदेभारत अभियान के तहत 61,0 42 विदेशी प्रवासी लौटे स्वदेश

वंदेभारत अभियान के तहत 61,0 42 विदेशी प्रवासी लौटे स्वदेश

मुंबई, 08 अगस्त (हि. स.)। वंदेभारत अभियान के तहत अभी तक 448 विमानों के माध्यम से 61 हजार 42 लोगों को विदेश से मुंबई लाया जा चुका है। इनमे मुंबई के यात्रियों की संख्या 20,768 है। शेष महाराष्ट्र के यात्रियों की संख्या 20 हजार 501 है। अन्य राज्यों के 19 हजार 773 यात्री भी मुंबई पहुंचे हैं। इस महीने की 31 तारीख तक 56 विमानों से और यात्रियों के मुंबई आने की उम्मीद है। महाराष्ट्र सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। महाराष्ट्र सरकार विदेश में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की जिम्मेदारी निभा रही है। यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, फिलीपींस, संयुक्त राज्य अमेरिका, बांग्लादेश, मलेशिया, कुवैत, अफगानिस्तान, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, नीदरलैंड, जापान, श्रीलंका, म्यांमार, तंजानिया, स्पेन, आयरलैंड, कतर, हांगकांग, कजाकिस्तान, मॉरीशस, ब्राजील , मियामी, वियतनाम, इटली, स्वीडन, इथियोपिया, रोम, जर्मनी, दुबई, मलावी, वेस्ट इंडीज, नॉर्वे, काहिरा, यूक्रेन, रूस, नाइजीरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सऊदी अरब, कनाडा, पूर्वी अफ्रीका, फ्रांस, नैरोबी, न्यूयॉर्क , जॉर्जिया, कैमरून, संयुक्त अरब अमीरात, कांगो जैसे देशों से भारतीयों को स्वदेश वापस लाया गया है। राजस्व, वन विभाग, आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास विभाग के 24 मई, 2020 को जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार यात्रियों को कवरन्टीन करने का काम किया जा रहा है। विदेशी यात्रियों को मुंबई के विभिन्न होटलों में कवरन्टीन में रखा जा रहा है। अन्य राज्यों के यात्रियों को संबंधित राज्य से अनुमति मिलने के बाद उन्हें उनके प्रदेश में भेजा जा रहा है। वन्देभारत अभियान का कार्य कलेक्ट्रेट, मुंबई उपनगर, मुंबई मनपा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बेस्ट, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण लिमिटेड के समन्वय में किया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय के साझे में सफलतापूर्वक वंदेभारत अभियान चलाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in