राजगृह में तोड़-फोड़ करने वाला आरोपी  गिरफ्तार
राजगृह में तोड़-फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजगृह में तोड़-फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, 11 जुलाई (हि.स.)। मुंबई के दादर इलाके में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर के घर राजगृह में तोड़ फोड़ करने वाले आरोपित को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। माटुंगा पुलिस गिरफ्तार आरोपित से गहन जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार दादर स्थित भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के घर राजगृह में अज्ञात आरोपितों ने तोड़ फोड़ की थी। इस घटना की निंदा सभी राजनीतिक नेताओं ने किया था और आरोपित को पकडऩे की मांग की थी। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिले थे। इसके बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख ने राजगृह पर पुलिस की सुरक्षा मुहैया करवाई थी। शनिवार को पुलिस ने उमेश सीताराम जाधव (35) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जाधव से गहन पूछताछ कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in