मृत महिला के कंगन और टैटू से लगा हत्या का सुराग ,प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार
मृत महिला के कंगन और टैटू से लगा हत्या का सुराग ,प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

मृत महिला के कंगन और टैटू से लगा हत्या का सुराग ,प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

प्रेमिका की गला चीरकर हत्या करते हुए शव डैम में फेंके मुंबई 20 सितंबर ( हि स ) | बदला लेने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका का गला चीरकर हत्या करते हुए शव नवी मुंबई के पनवेल स्थित मोरबे डैम में फेंके जाने का मामला सामने आया है | पुलिस ने मृत महिला के हाथ में पहने कंगन और टैटू के मदद से पहचान करते हुए | इस मामले में पनवेल तालुका पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी प्रेमी सहित तीन लोगो को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी शनिवार शाम को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक राजपूत ने दिया | नवी मुंबई के पनवेल तालुका पुलिस ने रेश्मा मौर्या की हत्या करने के आरोप में उसका प्रेमिका शशी पाटिल सहित उसके साथीदार रवी ठाकुर और अक्षय पांचाल को गिरफ्तार किया है | वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक राजपूत ने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली रेशमा मौर्या पनवेल के बोनशेत में सात वर्षीय बेटी के साथ रहती थी | उसका कोप्रोली गांव में रहने वाला शशी पाटिल के साथ अवैध संबंध था | उसने ही उसे किराए पर खर दे रखा था | दोनों के अवैध समबंध में पैसे का लेन देन शुरू था | दोनों साथ में शराब भी पीते थे | शराब पिने के बाद रेशमा उससे बार बार पैसे की मांग करती थी | पिछले महीने रेश्मा पनवेल के कोप्रोली में शशी पाटिल के घर पर जाकर हंगामा करते हुए गाली गलौज किया था | इसके साथ ही काफी गुस्सा में था | इसके लिए दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करने की प्लान बना डाली | शशी पाटिल ने अपने दोस्त रवी ठाकुर और अक्षय पांचाल के साथ हत्या करने की प्लान बनाई | प्लान के अनुसार रेश्मा को कोप्रोली स्थित स्मशानभूमि में बुलाया | रेश्मा के आने से पहले रवी और अक्षय स्मशानभूमि के पास छिपे हुए थे | वंही शशी अपने गाडी में बैठा था | दोपहर में ढाई बजे रेश्मा रिक्शा से शशी के पास आई | वंहा आने के बाद उसके गाडी में बैठ गई | गाडी में बैठने के बाद रवी और अक्षय गाडी में घुसे और रेश्मा का गला पीछे से दबाते हुए दूसरे ने चाकू से उसका गला चीरकर हत्या कर दी | हत्या के बाद उसका शव एक खोली में रख दिए | रात ढाई बजे के करीब सीमेंट के पत्थर में बांधते हुए उसे मोरबे डैम में फेंक दिए | शव फेंकने के बाद रेश्मा की बेटी को लेकर तीनो सातारा के कोरेगांव भाग गए | इधर चार दिन बाद शव डैम के किनारे तैरते हुए दिखाई दिया | जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | शव पूरी तरह से फुगे होने के कारण पहचान करना मुश्किल था | ऐसे में पुलिस ने महिला के हाथ में पहना हुआ कंगन और टैटू के मदद से पहचान करना शुरू किया | इसके लिए पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह , संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ जय जाधव , पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे , पुलिस उपायुक्त ( क्राइम ) प्रवीण पाटिल , सहायक पुलिस आयुक्त,पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक राजपूत के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक विजय खेडकर , नितिन पगार , नितिन बडगुजर , महिला सहायक पुलिस निरीक्षक योगिता कुडले , उपनिरीक्षक सुनील गुरव , पुलिस हवलदार मंगेश महाडिक , शंकर अवतार , अजित म्हात्रे , अमोल कांबले , मंगेश भूमकर , बाबाजी थोरात , सागर रसाल , राकेश मोकल , संदीप चौधरी ,लिंबाजी कायपालवाड आदि ने जांच कर महिला की पहचान कर ली | पुलिस को जानकारी मिला की महिला का नाम रेश्मा है उसका शशी पाटिल के साथ अवैध संबंध था | घटना के बाद से वह फरार है | जिसके बाद पुलिस करते हुए आरोपियों को सातारा के कोरगांव से गिरफ्तार किया | हिंदुस्थान समाचार / ज्योति-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in