मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश

मुंबई, 17 सितंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को अत्यधिक प्रभावशाली बनाने का निर्देश संबंधितों को दिया है। उन्होंने उद्योग विभाग को इसके लिए एक कार्य योजना का प्रारूप तैयार करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास वर्षा में ईज ऑफ डुईंग बिजनेस को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि देशभर में महाराष्ट्र सभी निवेशकों के लिए पहली पसंद है। राज्य की इस प्रतिमा को विश्वस्तर पर कायम रखने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य को उद्योग क्षेत्र में एक कदम आगे ले जाने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र देश ही नहीं विदेशी निवेशकों की भी पहली पसंद है। इसीतरह से निवेश का प्रवाह बढ़ता रहना चाहिए। राज्य की समृद्धि के लिए अधिक से अधिक निवेशकों को आकर्षित किया जाना चाहिए। इसके लिए ईज ऑफ डूइंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए। उद्योग विभाग को ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस प्रक्रिया को और अधिक कुशल व सक्षम करना होगा। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। इस तरह के प्रयास से भविष्य में उद्योग क्षेत्र में अपना राज्य दूसरों के लिए एक मार्गदर्शक साबित होगा। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार अजोय मेहता, राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव नितीन करीर, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आशिष कुमार सिंह, मुंबई मनपा आयुक्त इक्बाल सिंह चहल, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव भूषण गगराणी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खारगे, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव गोपाल रेड्डी आदि उपस्थित थे। इस दौरान उद्योग विभाग की ओर से प्रस्तुतिकरण दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार / विनय/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in