मुंबई में फेरीवालों का फिर से होगा सर्वेक्षण
मुंबई में फेरीवालों का फिर से होगा सर्वेक्षण

मुंबई में फेरीवालों का फिर से होगा सर्वेक्षण

मुंबई, 03 नवंबर (हि.स.)। मुंबई में फेरीवालों का फिर से सर्वेक्षण होगा। यह फैसला मंगलवार को सहयाद्रि गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इससे पहले वर्ष 2014 में इसी तरह का एक सर्वेक्षण किया गया था। अब सर्वेक्षण करनेवाली समितियों में नगरसेवकों और पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। याद दिला दें कि पुराने सर्वे के बाद भी अधिकांश फेरीवाले लाइसेंस से वंचित हैं। फेरीवालों से जुड़े संगठनों का आरोप है कि उनकी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। फेरीवालों को नियमित करने के लिए बनाया गया कानून महज फाइलों के चक्र में फंसकर रह गया। सर्वे के बाद भी अब तक फेरीवालों को लाइसेंस नहीं बांटे जा सके हैं। उम्मीद है नए सर्वे में कुछ हल निकल सके। सहयाद्रि गेस्ट हाउस में हुई बैठक में उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, परिवहन मंत्री अनिल परब, मुख्य सचिव संजय कुमार, प्रमुख सलाहकार अजोय मेहता, मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल, मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर मुख्य सचिव आशीष कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खारगे और अतिरिक्त मनपा आयुक्त संजीव जायसवाल उपस्थित थे। बैठक में मुंबई के फेरीवालों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में फेरीवालों का फिर सर्वे कराने का निर्णय लिया गया। हिन्दुस्थान समाचार / विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in