महाराष्ट्र में शुरू होगी नो मास्क, नो इंट्री की योजना: मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे
महाराष्ट्र में शुरू होगी नो मास्क, नो इंट्री की योजना: मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे

महाराष्ट्र में शुरू होगी नो मास्क, नो इंट्री की योजना: मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे

मुंबई, 26 सितंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे ने प्रदेश के कोल्हापुर के जिलाधिकारी द्वारा अपनाई गई योजना से प्रभावित होकर इसे पूरे राज्य में लागू करने की मंशा बनाई है। जिस व्यक्ति के पास मास्क नहीं होगा उसे सरकारी कार्यालयों और महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोल्हापुर के जिलाधिकारी ने नो मास्क नो इंट्री पॉलिसी को लागू करना शुरू कर दिया है। वहां मास्क के बिना दुकानों में प्रवेश नहीं है। जो दुकानदार मास्क नहीं पहनते हैं, उनसे मास्क न खरीदे। ऐसी अपील जिलाधिकारी ने किया है। मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव आने के बाद और ठीक होने के बाद भी कुछ लोग अपनी बात छुपाते है। लोग लापरवाह हो जाते हैं कि मुझे कुछ नहीं होगा। इन दोनों के बीच हमे मार्ग निकालकर कोरोना वायरस को रोकना होगा। मेरा परिवार, मेरी जबाबदारी यह मुहिम प्रभावी तरीके से लागू की जाएगी । जो महाराष्ट्र को अपना परिवार मानते हैं, वे सभी इसमें सहभागी होंगे। मुख्यमंत्री ने मराठवाड़ा, विदर्भ, खानदेश में कोविड व मेरा परिवार, मेरी जबाबदारी मुहिम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उक्त बातें मुख्यमंत्री ने कही। उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण, अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक, अमित देशमुख ने वीडियो कांफ्रेंसिंग जरिए बैठक में शामिल हुए। मु ख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मास्क न लगाने वालों को दंड लगाना आवश्यक है। ब्रिटेन में मास्क का उपयोग न करने वाले को बड़ा दंड लगाना शुरू किया है । ग्रेट ब्रिटेन जैसे देश में, कोई लक्षण नहीं है, फिर भी सकारात्मक लोगों के साथ घर पर इलाज किया जा रहा है। उनकी प्रतिदिन जांच की जाती है। उन्हें परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती किया जाता है। अपने यहां लक्षण न दिखने वाली ऐसी मंडली बाहर घूमने लगती है और उनके कारण अन्य कई लोगो तक वायरस पहुंचने लगता है। कहा जा रहा है कि कोरोना प्रकोप दूसरी लहर अब दुनिया भर में आने वाली है। लिहाजा संभल कर रहना बहुत जरूरी है। देश में जिस प्रकार से सर्वाधिक शिक्षित राज्य के रूप में केरल को पहचाना जाता है। उसी प्रकार अपना महाराष्ट्र को स्वास्थ्य शिक्षा में सबसे आगे रहना है। लोककला के माध्यम से विषयों को लोगों तक पहुचाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि नवरात्रि का पर्व सादगी से और सुरक्षित रहकर मनाएं। हि न्दुस्थान समाचार / विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in