महाराष्ट्र में लाॅकडाउन का नियम तोड़ने पर 2 लाख 69 हजार मामले दर्ज, वसूला 28.31 करोड़ रुपए जुर्माना
महाराष्ट्र में लाॅकडाउन का नियम तोड़ने पर 2 लाख 69 हजार मामले दर्ज, वसूला 28.31 करोड़ रुपए जुर्माना

महाराष्ट्र में लाॅकडाउन का नियम तोड़ने पर 2 लाख 69 हजार मामले दर्ज, वसूला 28.31 करोड़ रुपए जुर्माना

मुंबई 26 सितंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र में लॉकडाउन घोषित होने के बाद से, अब तक राज्य में धारा 188 के तहत 2,69,652 अपराध दर्ज किए गए और 36,947 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 28 करोड़ 31 लाख 99 हजार 264 रुपए दंड वसूला गया। इसीतरह अवैध यातायात करनेवाले 1347 वाहनों के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए और 96,430 वाहन जब्त किए गए। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि कोरोना का मुकाबला करने के लिए पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टर और नर्स दिन-रात काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ बुरी प्रवृत्तियां उन पर हमला कर रही हैं। पुलिस विभाग को ऐसे हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान पुलिस पर हमले की 362 घटनाएं हुईं। 895 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के 100 नंबर पर 1 लाख 13 हजार 240 फोन काॅल आए। सभी फोन काॅल पर उचित कार्रवाई की गई। गृहमंत्री देशमुख के मुताबिक कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए चल रहे प्रयासों में 215 पुलिसकर्मियों और 24 अधिकारियों सहित कुल 239 पुलिसवालों की मृत्यु हुई है। पुलिसकर्मियों में कोरोना से संबंधित किसी भी लक्षण को दिखाई देते ही तत्काल उपचार के लिए पूरे राज्य में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। राज्य के प्रत्येक नागरिक को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शामिल होना चाहिए। सामाजिक दूरी बनाए रखना हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। गृहमंत्री ने सभी से नियमों का पालन करते हुए सहयोग करने की अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार / विनय/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in