महाराष्ट्र में बने 100 अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : कांग्रेस
महाराष्ट्र में बने 100 अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : कांग्रेस

महाराष्ट्र में बने 100 अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : कांग्रेस

मुंबई, 01 सितंबर (हि. स.)। 'खेल इंडिया' अभियान के तहत केंद्रीय खेल मंत्रालय ने देशभर में एक हजार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थापित करने की योजना बनाई है। कांग्रेस ने इसमें से 100 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स महाराष्ट्र में खोलने की मांग की है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा ने इस संबंध में केंद्रीय खेल और युवा कल्याण राज्यमंत्री किरण रिजिजू से मांग की है। रिजिजू को लिखे एक पत्र में शर्मा ने कहा, "खेल क्षेत्र बुनियादी ढांचे की रीढ़ है। स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थव्यवस्था को खेल प्रभावित करते हैं। यदि भारत को विश्व में खेल की महाशक्ति बनाना है, तो सरकार को युवाओं को विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए। शूटिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, फुटबॉल, टेनिस, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, कुश्ती, भारोत्तोलन सहित विभिन्न खेलों में महाराष्ट्र के युवा सक्रिय हैं। महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ भारत का नाम रोशन किया है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, नवोदित युवा खिलाड़ियों के लिए राज्य में 100 अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थापित करने की आवश्यकता है। इस संबंध में शर्मा ने राज्य के खेल और युवा कल्याण मंत्री सुनील केदार को भी पत्र भेजकर 100 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in