मध्य रेल : मुंबई-भुवनेश्वर बेंगलुरु स्पेशल का स्टॉपेज बहाल
मध्य रेल : मुंबई-भुवनेश्वर बेंगलुरु स्पेशल का स्टॉपेज बहाल

मध्य रेल : मुंबई-भुवनेश्वर बेंगलुरु स्पेशल का स्टॉपेज बहाल

मुंबई, 30 सितंबर, (हि. स.)। आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा स्टॉपेज को बहाल करने की सहमति व्यक्त करने के परिणामस्वरूप, रेलवे ने 1.10.2020 से प्रभावी आंध्र प्रदेश में दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र पर विशेष ट्रेनों के ठहराव को बहाल करने का निर्णय लिया है। विवरण इस प्रकार है। 01019/01020 मुंबई-भुवनेश्वर-मुंबई स्पेशल टाडेपल्लिगुडेम, निडदवोलु, समालकोट, पीठापुरम, तुनी और अनकापल्ले में भी 1.10.2020 से रुकेगी। 01301/01302 मुंबई-केएसआर बेंगलुरु - मुंबई स्पेशल 1.10.2020 से प्रभावी अदोनी और धरमवरम में रुकेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि कृपया ध्यान दें और इस सुविधा का लाभ उठाएं। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in