मध्य रेल : पुणे मंडल पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

मध्य रेल : पुणे मंडल पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
मध्य रेल : पुणे मंडल पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

मुंबई, 18 दिसम्बर, (हि. स.)। पुणे रेल मंडल पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन वर्चुअल पद्धति से किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा ने राजभाषा के प्रचार-प्रसार में रेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे कहा कि राजभाषा के प्रचार-प्रसार हेतु प्रत्येक माह राजभाषा से संबंधित कोई विशेष कार्य जैसे प्रतियोगिता, विचार गोष्ठियों आदि का आयोजन किया जाए, जिससे राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ाने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण का सृजन होगा। इस अवसर पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक सहर्ष बाजपेयी ने कहा कि राजभाषा का प्रचार-प्रसार प्रेरणा, सद्भावना और प्रोत्साहन से होता है। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा ने भी राजभाषा के प्रचार-प्रसार के बारे में अपने विचार रखे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी तथा समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का सूत्र संचालन एवं धन्यवाद सचिव तथा राजभाषा अधिकारी डॉ. शंकरसिंह परिहार ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in