मध्य रेल : 'स्वच्छ प्रतियोगिता' के रूप में मनाया स्वच्छता पखवाड़े का 14वां दिन
मध्य रेल : 'स्वच्छ प्रतियोगिता' के रूप में मनाया स्वच्छता पखवाड़े का 14वां दिन

मध्य रेल : 'स्वच्छ प्रतियोगिता' के रूप में मनाया स्वच्छता पखवाड़े का 14वां दिन

मुंबई, 29 सितंबर, (हि. स.)। मध्य रेल ने स्वच्छता पखवाड़े का 14 वां दिन, जोन के सभी 5 मंडलों में स्वच्छ प्रतियोगिता के रूप में मनाया। मध्य रेल पर स्वछता पखवाड़ा गतिविधियां धीरे-धीरे अपनी परिणति तक पहुंची। अधिकांश मंडलों ने प्लास्टिक प्रतिबंध, पर्यावरण स्थिरता और स्वच्छता के विषयों पर ड्राइंग, पेंटिंग, लघु वीडियो फिल्मों जैसे ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कुछ मंडलों ने स्वछता थीम पर स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। मुंबई मंडल : मुंबई मंडल ने मजदूरों के बच्चों और चाइल्ड केयर एनजीओ के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जिसका अपना बूथ सीएसएमटी में संचालित है। प्लेटफार्म नंबर -8 के बुकिंग हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में 30 बच्चों की भागीदारी देखी गई। बच्चों को भाग लेने के लिए मास्क, टूथ पेस्ट और टूथ ब्रश, डेटॉल साबुन, शैम्पू और बालों के तेल से युक्त एक स्वच्छता किट दी गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। पुणे मंडल : पुणे स्टेशन पर स्वछता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया और उन्हें प्रेरित करने के लिए मजदूरों और सफाई कर्मचारियों के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। गहन सफाई सतारा स्टेशन पर हुई। नागपुर मंडल : स्वच्छ्ता पखवारा नागपुर मंडल के 14 वें दिन प्लास्टिक प्रतिबंध और स्वच्छ पर्यावरण पर ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन करके सबसे प्रभावी तरीके से स्वच्छ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में वर्धा, बल्लारशाह, धामनगांव, आमला और घोड़ाडोंगरी के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नागपुर स्टेशन पर, एक एनजीओ द्वारा 24 घंटे कोविड -19 पर सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए जागरूकता लाने के लिए आयोजित रैली में प्लेकार्ड और पर्चे जारी किए गए। घोड़ाडोंगरी स्टेशन के प्रतिभागियों द्वारा प्लास्टिक प्रतिबंध पर एक वीडियो क्लिप प्रस्तुत की गई थी। सोलापुर मंडल : सोलापुर स्टेशन ने कर्मचारियों और परिवार के लिए पर्यावरणीय विषयों पर ड्राइंग, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसने विभिन्न श्रमदान गतिविधियों के अलावा रेलवे कॉलोनियों में जागरूकता कार्यक्रम और रैलियां कीं गई। भुसावल मंडल : अमरावती में भुसावल और स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में प्लेटफार्मों और स्टेशनों की मशीनीकृत सफाई की गई। शेगांव में पानी के स्टैंड और रेलवे कार्यालयों की गहन सफाई की गई। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in