भाजपा ने की पौधरोपण की शुरूआत, दस हजार वृक्ष लगाने का संकल्प
भाजपा ने की पौधरोपण की शुरूआत, दस हजार वृक्ष लगाने का संकल्प

भाजपा ने की पौधरोपण की शुरूआत, दस हजार वृक्ष लगाने का संकल्प

मुंबई,01 अगस्त (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को मुंबई में पौध रोपण का सुभारंभ किया। अगले 15 अगस्त तक कुल 10 हजार पौधे रोपने का संकल्प किया गया है। उत्तर मुंबई संसदीय सीट से भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने इस अभियान की शुरुआत की है। 1 अगस्त से 15 अगस्त तक उत्तर मुंबई क्षेत्र में दस हजार पौधों का रोपण करने लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गोपाल शेट्टी के नेतृत्व में शनिवार को दो स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। दहिसर विधान सभा क्षेत्र से विधायक मनीषा चौधरी ने दो हजार पौधों का वितरण किया। मनीषा के अनुसार आने वाले दिनों में सभी इमारतों के पदाधिकारियों अपील की गई है कि सामाजिक दूरी का पालन करने हुए अपनी सोसायटी में वृक्षारोपण करें। पीपल, नीम, नारियल जैसे भिन्न प्रकार के पौधों की व्यवस्था दहिसर विधानसभा में की गई है। पंद्रह अगस्त तक अधिक संख्या में पौधे लगाकर हम उत्तर मुंबई को स्वच्छ पर्यावरण और शुद्ध हवा से लैस कर पाएंगे। उसी प्रकार चारकोप विधानसभा में नगरसेविका प्रतिभा गिरकर ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया । हिन्दुस्थान समाचार/ विनय/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in