पूर्व आरटीओ अधिकारी ने की आत्महत्या
पूर्व आरटीओ अधिकारी ने की आत्महत्या

पूर्व आरटीओ अधिकारी ने की आत्महत्या

मुंबई, 25 सितंबर (हि. स.)। ठाणे जिले में कैसलमिल इलाके मेंपूर्व आरटीओ अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूर्व आरटीओ अधिकारी मोहमंद शादिक शेख (68)का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शेख का रिवाल्वर बरामद कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार शादिक शेख सेवानिवृत्त होने के बाद घर में ही रहते थे,और शराब के लती हो गए थे। उनकी एक बेटी डॉक्टर , एक बेटी इंजीनियर है व लडक़ा भी इंजीनियर है। पिछले एक वर्ष से उनकी पत्नी उनसे अलग अपनी बेटी के साथ नेरुल में रहती है। शुक्रवार को तीन बजे अचानक शेख ने खुद अपने ही रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही राबोड़ी पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरु कर दिया । हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in