पालघर: लोकल ट्रेन को लेकर मुखर हुई मनसे,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकल में सफर कर सरकार को दी चेतावनी
पालघर: लोकल ट्रेन को लेकर मुखर हुई मनसे,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकल में सफर कर सरकार को दी चेतावनी

पालघर: लोकल ट्रेन को लेकर मुखर हुई मनसे,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकल में सफर कर सरकार को दी चेतावनी

मुंबई,21 सितंबर (हि.स.)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब लोकल ट्रेन चलाने की मांग तेज हो गई है। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने लोकल ट्रेन में आम लोगो को यात्रा करने की अनुमति देने की मांग की है।महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उप जिला प्रमुख समीर मोरे और पालघर शहराध्यक्ष सुनील राऊत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंधित आदेशो को तोड़ने हुए पालघर रेलवे स्टेशन से केलवे रेलवे स्टेशन तक लोकल ट्रेन में यात्रा की। समीर मोरे ने ठाकरे सरकार से सवाल किया है कि क्या बस की भीड़ से कोरोना का खतरा नहीं है। क्या सिर्फ लोकल ट्रेन से ही कोरोना का खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया है, कि सरकार को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। खासकर, मुंबई के बाहर नाला सोपारा, वसई, विरार, पालघर, दहानू, ठाणे, कल्याण, अंबरनाथ. बदलापुर कर्जत और कसारा आदि उपनगरों से आने वाले नागरिकों को आधा दिन बस के सफर में ही बीत रहा है। इससे सरकार के प्रति आमजन का गुस्सा भी उफान पर है। उपतालुका अध्यक्ष चेतन संखे, मनविसे के अक्षय कोकणे आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है, अनलॉक प्रक्रिया के साथ ही मुंबई महानगर में दफ्तर, दुकान, मॉल आदि खोल दिए गए हैं। लेकिन उपनगर में रहने वाले लोगों के लिए आने-जाने का एकमात्र साधन बस है। क्योंकि लोकल ट्रेनों में सिर्फ अतिआवश्यक सेवा से जुड़े लोगों को ही आने-जाने की अनुमति है। हिन्दुस्थान समाचार/योगेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in