पालघर: अयोध्या राम मंदिर के भूमि-पूजन के अवसर पर मंदिरो में पाठ-पूजा,विहिप ने 11 हजार लड्डूओ के पैकेट बांटे
पालघर: अयोध्या राम मंदिर के भूमि-पूजन के अवसर पर मंदिरो में पाठ-पूजा,विहिप ने 11 हजार लड्डूओ के पैकेट बांटे

पालघर: अयोध्या राम मंदिर के भूमि-पूजन के अवसर पर मंदिरो में पाठ-पूजा,विहिप ने 11 हजार लड्डूओ के पैकेट बांटे

मुंबई,05 अगस्त (हि.स.)। देश और विदेश मे अयोध्या के राम मंदिर भूमि-पूजन की चर्चा है। सभी जगह लोगों में हर्ष उल्लास देखा जा रहा है। कहीं, पूजा की गई तो कहीं लोग भजन गाकर अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर में साथ दिखे। पालघर, बोईसर, वानगांव डहाणू, नालासोपारा, वसई में भी लोगो ने सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखकर पूजा पाठ किया गया। बजरंग दल बोईसर प्रखंड ने राम मंदिर के भूमि पूजन पर 11151लड्डूओ के पैकेट को मंदिरो के माध्यम से वितरित किया। जिला संयोजक चंदन सिंह ने कहा कि आज इतिहास लिखा नही बल्कि दोहराया गया है। उन्होंने कहा कि राम भक्तो को इस दिन की करीब 500 वर्षो से प्रतीक्षा थी। चंदन सिंह ने कहा विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता मंदिरो और घरो में दिए जलाकर खुशिया मनाएंगे। जिले भर में 4 अगस्त से ही उत्साह देखने को मिल रहा था। कई जगहों पर मंदिरो में पूजा पाठ भूमि पूजन के एक दिन पहले से हो रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राम मंदिर का भूमि पूजन कर मंदिर की आधारशिला रखी। पूजा के बाद उन्होंने स्टेज कार्यक्रम के दौरान संबोधन भी दिया। सियावर राम चंद्र की जय के नारे के उद्घोष के साथ उन्होंने शुरुआत की। कहा- पूरी दुनिया में आज सियाराम की गूंज सुनाई दे रही है। मोदी ने कहा- आज पूरा भारत भावुक है सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है। करोड़ों लोगों को आज ये विश्वास ही नहीं हो रहा होगा कि वो अपने जीते-जी इस पावन दिन को देख पा रहे हैं। बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा। उनके मुताबिक, राम मंदिर के लिए चले आंदोलन में अर्पण भी था तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था। हिन्दुस्थान समाचार/योगेंद्र/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in