पश्चिम रेलवे : दादर-भुज एवं बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल ट्रेनों का अंजार स्टेशन पर ठहराव
पश्चिम रेलवे : दादर-भुज एवं बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल ट्रेनों का अंजार स्टेशन पर ठहराव

पश्चिम रेलवे : दादर-भुज एवं बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल ट्रेनों का अंजार स्टेशन पर ठहराव

मुंबई, 27 दिसम्बर (हि.स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 09115/09116 दादर - भुज तथा ट्रेन संख्या 09455/ 09456 बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल ट्रेनों को अंजार स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। यह ठहराव 26 दिसम्बर से प्रभावी हो चुका है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09115 दादर - भुज स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन 05:52 बजे अंजार स्टेशन पर पहुंचकर 05:54 बजे भुज के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09116 भुज - दादर स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन 23:07 बजे अंजार स्टेशन पर पहुंचकर 23:09 बजे दादर के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 09455 बांद्रा टर्मिनस - भुज स्पेशल प्रतिदिन 07:35 बजे अंजार स्टेशन पर पहुंचकर 07:37 बजे भुज के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 09456 भुज - बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रतिदिन 20:47 बजे अंजार स्टेशन पर पहुंचकर 20:49 बजे बांद्रा टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in