पश्चिम रेलवे के दहिसर एवं मीरा रोड स्‍टेशनों के बीच ट्रैफिक ब्‍लॉक
पश्चिम रेलवे के दहिसर एवं मीरा रोड स्‍टेशनों के बीच ट्रैफिक ब्‍लॉक

पश्चिम रेलवे के दहिसर एवं मीरा रोड स्‍टेशनों के बीच ट्रैफिक ब्‍लॉक

मुंबई, 26 सितंबर, (हि. स.)। 2A मेट्रो लाइन के लिए गर्डर लॉन्चिंग हेतु रेलवे ट्रैक के ऊपर 26 एवं 27 सितम्बर, 2020 के बीच पड़ने वाली रात्रि को पश्चिम रेलवे के दहिसर एवं मीरा रोड स्टेशनों के बीच सभी लाइनों पर 00.15 बजे से 03.45 बजे तक साढ़े तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रखा जायेगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार ब्लॉक अवधि के दौरान कुछ विशेष उपनगरीय सेवाएं रद्द या आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और कुछ सेवाओं के स्वरूप में परिवर्तन किया जायेगा, जिनका विवरण नीचे दिया जा रहा है। रद्द सेवाएं : विरार से बोरीवली के लिए 22.30 बजे एवं 22.50 बजे छूटने वाली दो उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी। आंशिक रूप से रद्द सेवाएं : चर्चगेट से विरार के लिए 23.20 बजे एवं 23.30 बजे छूटने वाली दो उपनगरीय सेवाएं बोरीवली तक ही चलेंगी और बोरीवली से विरार के बीच रद्द रहेंगी। स्वरूप में परिवर्तन : चर्चगेट से 23.00 बजे विरार के लिए छूटने वाली अंतिम विरार फास्ट लोकल धीमी लोकल के रूप में चलेगी और सभी स्टेशनों पर ठहरेगी। चर्चगेट से 23.15 बजे विरार के लिए छूटने वाली अंतिम विरार धीमी लोकल फास्ट लोकल के रूप में चलेगी और मुंबई सेंट्रल- दादर- बांद्रा- अंधेरी- बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी और उसके बाद विरार तक हर स्टेशन पर ठहरेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा प्रारम्भ करते समय उपरोक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखें। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in