पं. दीनदयाल उपाध्याय और महात्मा गाँधी के आदर्शों पर आधारित है राष्ट्रीय शिक्षा नीती 2020 - विद्याभारती

मुंबई, 26 सितंबर (हि. स.)। विद्याभारती के अखिल भारतीय महामंत्री श्रीराम अरावकर ने कहा कि ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीती - 2020’ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और महात्मा गाँधी के आदर्शों पर आधारित है। वैज्ञानिक कार्यपद्धति और भारतीयता को इस नीति में शामिल किया गया । इसलिए विद्याभारती की ओर से 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राष्ट्रीय शिक्षा नीती 2020 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विश्व संवाद केंद्र के अनुसार 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय और 2 अक्तूबर को महात्मा गाँधी जी का जन्मदिवस होता है। इन दिनों के औचित्य से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर जनजागरण किया जाएगा। इन सात दिनों में स्कूल , महाविद्यालयीन, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और सामान्य नागरिकों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। श्रीराम अरावकर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति व्यापक चर्चा के पश्चात तैयार हुई है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in