नागपुर विभाग के बाढ़ पीड़ितों के लिए 16 करोड़ 48 लाख रुपये की आर्थिक मदद
नागपुर विभाग के बाढ़ पीड़ितों के लिए 16 करोड़ 48 लाख रुपये की आर्थिक मदद

नागपुर विभाग के बाढ़ पीड़ितों के लिए 16 करोड़ 48 लाख रुपये की आर्थिक मदद

मुंबई, 04 सितंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नागपुर विभाग में बाढ़ की परिस्थिति से प्रभावित नागरिकों को तत्काल मदद देने के लिए 16 करोड़ 48 लाख 25 हजार रुपए की निधि वितरित करने की मंजूरी दी है। इस निधि से बाढ़ प्रभावित लोगों को तुरंत घर उपलब्ध कराने, घर ढहने में मदद और राहत शिविरों में भर्ती लोगों को भोजन, पानी और चिकित्सीय देखभाल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पिछले महीने 30 अगस्त से 1 सितंबर की अवधि में आई बाढ़ ने कई स्थानों पर नागरिकों के घरों को जलमग्न कर दिया। बाढ़ से लोगों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। कई स्थानों पर घर ढह गए। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित की गई आर्थिक सहायता से मृतक और घायलों के परिवारों को मदद दी जाएगी। साथ ही प्राकृतिक आपदा के कारण जो घर पूरी तरह से बह गए है या अन्य नुकसान हुआ है। इसमें करीब 8 करोड़ 86 लाख 25 हजार रुपए आंशिक रूप से कच्चे / पक्के मकानों के लिए दिए जाएंगे। बाढ़ पीड़ितों को कुल 16 करोड़ 48 लाख 25 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी, जिसमें झोपड़पट्टियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 7 करोड़ 15 लाख और राहत शिविरों को चलाने के लिए 47 लाख रुपये का भी समावेश है। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in