नवी मुंबई - कश्मीर से कन्याकुमारी तक फाइव स्टार होटलो में ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार
नवी मुंबई - कश्मीर से कन्याकुमारी तक फाइव स्टार होटलो में ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

नवी मुंबई - कश्मीर से कन्याकुमारी तक फाइव स्टार होटलो में ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

मुंबई 17 दिसंबर ( हि स ) | देश के फाइव स्टार होटलों में बुकिंग करवा कर ठगी करने वाले एक 65 वर्षीय ठग को वाशी पुलिस ने गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार आरोपी अभी तक 187 ठगी की घटनाओ को अंजाम दे चूका है और नए वर्ष के शुरुवात तक 200 ठगी की घटनाओ को अंजाम देने की तैयारी में था | उससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार किए जाने की जानकारी पुलिस उपायुक्त सुरेश मेगंडे ने दिया | नवी मुंबई स्थित वाशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सजीव धुमाल के अनुसार गिरफ्तार शातिर ठग का नाम व्हिन्सेंट जॉन उर्फ़ थेरिनाथन उर्फ़ मायकल जॉसेफ उर्फ़ दिलीप स्टीफन उर्फ़ मायकल फर्नाडो उर्फ़ विजय करण उर्फ़ राजीव देसाई उर्फ़ रवी आनंद ( 63 ) है | मूल रूप से तालिमनाडु का रहने वाला व्हिन्सेंट कश्मीर से कन्याकुमारी तक लंबे समय से फाइव स्टार होटलों के साथ ठगी कर रहा था।वह एक कॉर्पोरेट कंपनी का अधिकारी बनकर कमरा बुक करवाता था और कुछ दिन होटल की सुविधाओं का लाभ लेने के बाद फरार हो जाता था। इसी तरह आरोपी ने 13 दिसंबर को वाशी स्थित तुंगा होटल में जाकर बताया कि कंपनी के मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए बैंक्वेट हॉल बुक किया | इसके बाद होटल से लैपटॉप भी लिया | लेकिन होटल मैनेजमेंट इसके झांसे में आकर सभी सुविधा उपलबध कर दिया | इस के बाद आरोपी लैपटॉप आदि लेकर फरार हो गया |होटल मैनेजमेंट ने वाशी पुलिस स्टेशन में ठगी की शिकायत दर्ज कराई | मामला दर्ज होते ही सहायक पुलिस आयुक्त विनायक वस्त , वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सजीव धुमाल के मार्गदर्शन में एपीआई सचिन ढगे , पुलिस हवलदार शैलेंद्र कदम , श्रीकांत सावंत ,सुनील चिकने आदि ने जांच शुरू किया | पुलिस ने फोटो के आधार पर आरोपी का पत्ता लगाया | जिसमे आरोपी ठाणे के घोडबंदर में होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया | सहायक पुलिस आयुक्त विनायक वस्त ने बताया कि आरोपी व्हिन्सेंट जॉन पिछले कई वर्षो से इस तरह की घटनाओ को अंजाम दे रहा है | फाइव स्टार होटलो को अपने निशाने पर रखता था | टूरिस्ट कार बुक कर होटलो में प्रवेश करता था उसके बाद अपने इंग्लिश भाषा का इस्तेमाल कर होटल मैनेजमेंट को अपने आप को एक बड़ा उद्योगपति बताता था | इस तरह से वह अभी तक 187 होटलो के साथ ठगी कर चूका था | इस वर्ष के आखरी तक 200 घटनाओ को पूरा करने का टारगेट रखा था | लेकिन इससे पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया है | आरोपी व्हिन्सेंट जॉन ने दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, कोलकाता, आंध्र प्रदेश ,केरल ,तमिलनाडु ,हैदराबाद समेत देश के कई शहरों की फाइव स्टार होटलों में ठगी करना कबूल किया है | हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in