देश मे जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन,सुहाना होगा सफर
देश मे जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन,सुहाना होगा सफर

देश मे जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन,सुहाना होगा सफर

मुंबई,24 सितंबर (हि.स.)। मुंबई. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड' ने बुधवार को अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण कार्य के लिए लगभग 20,000 करोड़ रुपये के पहले टेंडर निवेश के लिए बोलियां रखीं। गुजरात में बनने वाले इस 237 किलोमीटर लंबे ट्रैक के लिए बोली लगाने वाली सभी कंपनियां भारतीय रहीं। यह गुजरात के वापी और वडोदरा के बीच बुलेट ट्रेन के 47 फीसदी हिस्से को कवर करने वाले सबसे बड़े टेंडरों में से एक है। इस काम में इस कॉरिडोर पर चार स्टेशनों का निर्माण करना भी शामिल है। बुधवार को, रेल मंत्रालय ने राज्यसभा में सूचित किया था। परियोजना का कुल हिस्सा 508 किमी का है, जिसमें से 349 किमी अकेले गुजरात राज्य में आता है। वहीं, महाराष्ट्र राज्य में बचा हुआ 159 किमी का हिस्सा है। टेंडर खुलने के बाद अब जल्दी ही बुलेट ट्रेन दौड़ने के आसार नजर आ रहे है। हिन्दुस्थान समाचार/योगेन्द्र/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in