कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए पुणे रेल मंडल का जनआंदोलन
कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए पुणे रेल मंडल का जनआंदोलन

कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए पुणे रेल मंडल का जनआंदोलन

मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई शपथ मुंबई, 08 अक्टूबर, (हि. स.)। कोरोना वायरस के प्रभावी रोकथाम के उपायों के लिए पुणे रेल मंडल लगातार काम कर रहा है। कोविड के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जन आंदोलन के लिए पुणे रेल मंडल के सभी स्टेशनों, कार्यालयों, डिपो, रेल परिसर आदि में रेल कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इसके तहत कर्मचारियों तथा उनके परिवारों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए प्रभावी रूप से अमल करने की जरूरत पर बल दिया गया। पुणे, कोल्हापुर, मिरज, सांगली, सातारा, कराड, जेजुरी, पिंपरी, चिंचवड, आकुर्डी आदि सभी स्टेशनों पर जन आंदोलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुणे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुणे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में जन आंदोलन कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को दो गज की दूरी का पालन करने, मास्क पहनने तथा हाथों को बार-बार धोने के प्रति सजग करने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती शर्मा ने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में कोविड-19 के प्रति सजग रहकर सावधानीपूर्वक काम करने की जरूरत है। परिवार तथा समाज में व्यापक जागरूकता चलाकर इस पर हम निश्चय ही विजय पा सकते हैं। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सहर्ष बाजपेई तथा नीलम चंद्रा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। झंवर ने बताया कि पुणे रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर कोविड-19 के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार नियमित रूप से चलाया जा रहा है, जिसके तहत बैनर, पोस्टर लगाकर तथा जन उद्घोषणा प्रणाली के जरिए यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in