इस वर्ष सादगी से मनाएं गणेशोत्सव: बालासाहेब थोरात
इस वर्ष सादगी से मनाएं गणेशोत्सव: बालासाहेब थोरात

इस वर्ष सादगी से मनाएं गणेशोत्सव: बालासाहेब थोरात

मुंबई, 21 अगस्त (हि. स.)। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने जनता से इस वर्ष गणेशोत्सव का पर्व सादगी से मनाने की अपील की है। राजस्व मंत्री ने कहा कि गणेशोत्सव हम सभी के लिए खुशी और उत्साह का पर्व है। राज्य वर्तमान में कोविद -19 से युद्ध लड़ रहा है। भले ही राज्य में 'मिशन स्टार्ट अगेन' चलाया गया है, लेकिन हम सभी को भविष्य में भी सावधान रहने की जरूरत है। इस वर्ष के गणेशोत्सव को अपनी सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देकर मनाएं। हम सभी से यह प्रार्थना करने की अपील करते हैं कि दुनिया में यह संकट जल्द खत्म हो जाए और लोगों का जीवन एक बार फिर से सामान्य हो जाए। थोरात ने कहा कि भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया कोविद -19 के संकट का सामना कर रही है। हम सब अनुशासन और संयम दिखा रहे हैं। इस साल के गणेशोत्सव को केवल सार्वजनिक मंडलियों और घरेलू गणपतियों द्वारा मनाएं जो पर्यावरण के अनुकूल हो। कोविद -19 से संक्रमित होने से बचने के लिए गणेशोत्सव के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ से बचें। हमारे मन में भावनाओं और सामाजिक चेतना के साथ जश्न मनाएं। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in