अफगानिस्तान के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने में जुटी महाराष्ट्र सरकार
अफगानिस्तान के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने में जुटी महाराष्ट्र सरकार

अफगानिस्तान के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने में जुटी महाराष्ट्र सरकार

मुंबई, 26 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार अफगानिस्तान के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर देने में जुट गई है। सूबे के सांस्कृतिक कार्य मंत्री अमित देशमुख ने जानकारी दी है कि भारतीय सिनेमा और कलाकार अफगानिस्तान में लोकप्रिय हैं। इस लोकप्रियता को बरकरार रखते हुए महाराष्ट्र और अफगानिस्तान के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। अफगानिस्तान के महावाणिज्य दूत जाकिया वारदाक, शफीउल्लाह इब्राहिमी, रफीउल्ला केलेवाल, आसिफ नवरोज और अहमद वारिस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मंत्रालय में सांस्कृतिक कार्य मंत्री देशमुख से मुलाकात की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्य विभाग के सचिव सौरभ विजय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्य मंत्री देशमुख ने कहा कि निकट भविष्य में महाराष्ट्र और अफगानिस्तान के बीच चिकित्सा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। इस संबंध में एक योजना तैयार करने के लिए काम किया जाएगा। अफगानिस्तान एक ऐतिहासिक देश है। वहां कई दर्शनीय स्थल हैं। प्रसिद्ध बौद्ध बामियान गुफाएं, काबुल का कंधार और वहां के संग्रहालय, ईदगाह मस्जिद, बाबर गार्डन, साथ ही कई सुंदर पहाड़, घाटियां और झरने फिल्माने के लिए बढ़िया विकल्प हैं। निकट भविष्य में यहां फिल्मांकन करने के लिए क्या किया जा सकता है, इस पर सांस्कृतिक कार्य मंत्री देशमुख और अफगानिस्तान के प्रतिनिधियों के बीच प्रारंभिक वार्ता हुई। अ फगानिस्तान के महावाणिज्य दूत जाकिया वारदाक ने उम्मीद जताई कि महाराष्ट्र और अफगानिस्तान के बीच निकट भविष्य में सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ेगा और विभिन्न सांस्कृतिक उत्सवों- सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in