western-railway-tomorrow-jumbo-block-between-churchgate-and-mumbai-central-local-stations
western-railway-tomorrow-jumbo-block-between-churchgate-and-mumbai-central-local-stations

पश्चिम रेलवे : चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल लोकल स्टेशनों के बीच कल जम्बो ब्लॉक

मुंबई, 10 अप्रैल, (हि. स.)। ट्रैक सिगनलिंग तथा ओवर हैड उपस्करों के रख-रखाव हेतु पश्चिम रेलवे द्वारा रविवार, 11 अप्रैल, 2021 को चर्चगेट तथा मुंबई सेंट्रल लोकल स्टेशनों के बीच 10.35 बजे से 15.35 बजे तक अप तथा डाउन धीमी लाइनों पर जम्बो ब्लॉक रखा जायेगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ब्लॉक अवधि के दौरान अप तथा डाउन धीमी लाइन की सभी ट्रेनों को चर्चगेट तथा मुंबई सेंट्रल लोकल स्टेशनों के बीच फास्ट लाइनों पर चलाया जायेगा। इस ब्लॉक के कारण अप एवं डाउन दिशा की कुछ उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस ब्लॉक की विस्तृत जानकारी स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा प्रारम्भ करते समय उपरोक्त व्यवस्था को ध्यान में रखें। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in