VVMC cracked down on illegal billboards
VVMC cracked down on illegal billboards

वीवीएमसी ने अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई की

मुंबई, 03 जनवरी, (हि. स.)। पालघर जिले के वसई विरार क्षेत्र में जगह-जगह लगे अवैध होर्डिंग पर वसई-विरार मनपा (वीवीएमसी) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मनपा आयुक्त के आदेश पर कई जगहों से बड़े बड़े होर्डिंग गैस कटर से काट कर गिराए गए। हैरत की बात यह है कि पिछले तीन सालों से मनपा को इन होर्डिंगों से किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार वसई विरार में बड़ी संख्या में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। पिछले तीन सालों से मनपा को इन होर्डिंगों से किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं मिला है। मनपा आयुक्त गंगाथरन डी. ने वसई विरार मनपा क्षेत्र के अवैध होर्डिंगों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। इसी के मद्देनजर मनपा के संबंधित विभाग ने वसई विरार में शनिवार से अवैध होर्डिंगों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान कई बड़े बड़े होर्डिंग गैस कटर से काट कर गिराए गए। इस कार्रवाई से विज्ञापन लगाने वाली कंपनियों में हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि वसई विरार में अवैध होर्डिंग की तरह ही सैकड़ों अवैध मोबाइल टावर लगे हैं। जिन्हें मनपा की ओर से कोई परमिशन नहीं दी गई है। नागरिकों ने मनपा आयुक्त से अवैध टावरों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in