vvmc-action-on-lockers-who-violate-lockdown
vvmc-action-on-lockers-who-violate-lockdown

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले फेरीवालों पर वीवीएमसी की कार्रवाई

मुंबई, 08 अप्रैल, (हि. स.)। पालघर जिले के वसई-विरार शहर मनपा (वीवीएमसी) क्षेत्र में विभागीय उदासीनता और लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। मंगलवार से लॉकडाउन लगने के बाद भी सड़कों पर भीड़ कम नहीं हो रही है। इसका मुख्य कारण फेरीवालों पर कार्रवाई न होना बताया जा रहा है। मंगलवार से वसई विरार में लगभग सभी दुकानें बंद हैं। लेकिन सड़कों किनारे फेरीवालों को न कानून का डर है और न ही कोरोना का भय है। गुरुवार को पुलिस व मनपा ने इन फेरीवालों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वसई विरार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। पिछले चार दिनों में 2426 नए मरीज मिले हैं। जबकि आठ लोगों की मौत हो गई है। कोरोना को रोकने के लिए मनपा प्रशासन तरह तरह के उपाय करने में लगा है। मनपा ने पहले ही मॉल, स्कूल, कॉलेज, होटल, रेस्टोरेंट, सैलून दुकानें सब बंद कर दी है। उसके बाद भी कोरोना की रफ्तार में कमी नहीं आई है। मनपा क्षेत्र में मनमाने तरीके से सड़कों पर दुकानें लगाने वाले फेरीवालों पर गुरुवार को मनपा व पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। मामले में फेरीवालों का कहना है कि काम-धंधा चौपट हो गया है। यही हाल रहा था, तो कोरोना से पहले लोग भूखे मरने शुरू हो जाएंगे। सरकार को हमारे बारे में भी कुछ निर्णय लेना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in