tomorrow-mega-block-on-suburban-sections-of-central-railway-for-maintenance-work
tomorrow-mega-block-on-suburban-sections-of-central-railway-for-maintenance-work

अनुरक्षण कार्य के लिए मध्य रेल के उपनगरीय खंडों पर कल मेगा ब्लॉक

मुंबई, 26 जून, (हि. स.)। अनुरक्षण कार्य के लिए मध्य रेल अपने उपनगरीय खंडों पर दिनांक 27.06.2021 को मेगा ब्लॉक संचालित करेगा। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ब्लॉक का विवरण इस प्रकार हैं। मेन लाइन के माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 11.05 बजे से शाम 04.05 बजे तक ब्लॉक परिचालित किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.44 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाओं को माटुंगा और मुलुंड के बीच डाउन स्लो लाइन पर डाइवर्ट किया जाएगा और ये गाड़ियां अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी। ठाणे से आगे फास्ट ट्रेनों को मुलुंड में डाउन फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा और अपने निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी। इसी प्रकार सुबह 10.46 बजे से दोपहर 3.26 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और ये गाड़ियां अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकेंगी। अप फास्ट सेवाओं को माटुंगा में अप फास्ट लाइन पर पुनः डायवर्ट किया जाएगा और यह अपने निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी। इसी प्रकार मानखुर्द - नेरुल अप और डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक ब्लॉक परिचालित किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10.18 बजे से दोपहर 3.16 बजे तक छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई से पनवेल, बेलापुर, वाशी के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से दोपहर 3.41 बजे तक पनवेल, बेलापुर, वाशी से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-मानखुर्द खंड पर विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को उनके वैध टिकटों पर सुबह 11.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक ट्रांस हार्बर व मेन लाइन से यात्रा करने की अनुमति है। रेलवे के अनुसार मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा कार्यों के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से रेल प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in