this-is-the-victory-of-truth-and-victory-of-responsible-opposition-chandrakant-patil
this-is-the-victory-of-truth-and-victory-of-responsible-opposition-chandrakant-patil

यह सत्य की जीत और जिम्मेदार विपक्ष की विजय:चंद्रकांत पाटिल

05/04/2021 मुंबई, 05 अप्रैल (हि. स.)।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे को सत्य की जीत बताते हुए इसे एक जिम्मेदार विपक्ष की भी जीत बताया। गृहमंंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि देशमुख को पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था, लेकिन आखिर आज हाई कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ सीबीआई की जांच के आदेश के बाद दबाव में इस्तीफा देना पड़ा। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि यह सत्य की विजय है। सत्ताधारियों को उनकी गलतियां दिखाना ही विपक्ष का काम है। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते हमने सबूतों के आधार पर ही आरोप लगाए थे और इस्तीफा मांगा था। नैतिकता के नाते देशमुख को पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। जब मांग तब इस्तीफ़ा न देकर देशमुख ने ज्यादा समझदारी दिखाई लेकिन आखिरकार हाईकोर्ट के आदेश का तमाचा खाने के बाद गृहमंत्री को अपना इस्तीफा देना ही पड़ा। भाजपा अध्यक्ष पाटिल नहीं से सत्य की विजय बताते हुए कहा कि आखिर एक जिम्मेदार विपक्ष के सामने भ्रष्ट सरकार को झुकना पड़ा और उसके मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। पाटिल ने यह भी कहा कि अभी तो देखते रहिए, क्योंकि जिस तरह से यह सरकार चल रही है, उसे देखकर इस केस की सीबीआई जांच में कई सारे चौंकाने वाले खुलासे आनेवाले दिनों में सामने आएंगे। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in