महाराष्ट्र
ठाणे पुलिस आयुक्त फणसलकर का तबादला
मुंबई, 04 मई (हि.स.)। ठाणे के पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर का मंगलवार को तबादला कर दिया गया।उन्हें पदोन्नति कर अब महाराष्ट्र राज्य पुलिस आवास और कल्याण निगम लिमिटेड मुंबई का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर के तबादले के बाद कोई नई नियुक्ति नहीं की है। इसलिए अब ऐसी स्थिति में पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर के स्थानांतरण के बाद ठाणे पुलिस के सयुंक्त पुलिस आयुक्त सुरेश कुमार मेकला को ही ठाणे पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त कार्य भार सौंपा गया है। हिन्दुस्थान समाचार /रविंद्र