ठाणे पुलिस आयुक्त ने टीका लगवाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया
मुंबई, 03फरवरी ( हि स ) । ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फनसलकर ने आज स्वयं वैक्सीनेशन का डोज लेकर लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर ठाणे पुलिस कलवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दरेकर और 11पुलिस कर्मचारी सहित 30लोगों ने कलवा में कोविद 19का टीका लगवाया। उल्लेखनीय है कि, आज ठाणे महानगर पालिका के तत्वाधान में कलवा में डॉ खुशबू तावरी ,श्वेता धायगुडे और हर्षल पाटिल की ओर से करवा स्वास्थ्य केंद्र में फ्रंटलाइन वर्कर की सहायता से टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर थाने पुलिस आयुक्त विवेक फनसलकर संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ सुरेश मेकला अपर पुलिस आयुक्त संजय येनपुरी प्रवीण पवार पुलिस उपायुक्त अविनाश अम्बुरे ,पुलिस उपायुक्त गणेश गावड़े , कृष्ण कोकाटे सहायक पुलिस आयुक्त नेता पाडवी नौपाड़ा और सहायक पुलिस आयुक्त धर्माधिकारी आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ रविन्द्र-hindusthansamachar.in