teacher-attacked-his-wife-with-murder-case-filed
teacher-attacked-his-wife-with-murder-case-filed

शिक्षक ने किया पत्नी पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

मुंबई, 16 अप्रैल (हि.स.)। नवी मुंबई के खांदेश्वर पुलिस स्टेशन अंतर्गत पनवेल में मामूली विवाद में एक शिक्षक ने पत्नी पर हथौड़े से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खांदेश्वर पुलिस के मुताबिक आरोपित शिक्षक मुकुंद देशमुख (53) के खिलाफ पत्नी पूर्णिमा (47) पर पनवेल स्थित घर में हथौड़े से हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को महिला ने होश में आने के बाद इस घटना की पूरी जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in