serious-allegations-of-rural-development-minister-hasan-mushrif-against-parambir-singh
serious-allegations-of-rural-development-minister-hasan-mushrif-against-parambir-singh

परमबीर सिंह पर ग्रामविकास मंत्री हसन मुश्रीफ का गंभीर आरोप

मुंबई, 18 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी की एंटिलिया बंगले के सामने विस्फोटक से भरी गाड़ी के मास्टरमाइंड परमबीर सिंह हैं। हसन मुश्रीफ ने शुक्रवार को कोल्हापुर में पत्रकारों से बातचीत में यह सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अंबानी के बंगले के सामने खड़ी विस्फोटकों से भरी कार के सिलसिले में सचिन वाझे को गिरफ्तार किया गया था। अब प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इस मामले का असली मास्टरमाइंड कोई और है। उसकी खोज की मांग हम लगातार कर रहे हैं। उसकी तलाश में इतने दिन क्यों लग रहे हैं? क्या यह पंचवार्षिक योजना है? मुश्रीफ के अनुसार इस पूरे मामले का असली मास्टरमाइंड परमबीर सिंह है। भाजपा ने परमबीर सिंह को पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ पत्र लिखने के लिए मजबूर किया था। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in