salary-of-7-government-employees-who-did-not-serve-old-parents
salary-of-7-government-employees-who-did-not-serve-old-parents

वृद्ध माता-पिता की सेवा न करने वाले 7 सरकारी कर्मचारियों का वेतन कटा

मुंबई, 14 फरवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र की लातुर जिला परिषद ने माता-पिता की सेवा न करने वाले 7 सरकारी कर्मचारियों का 30 फीसदी वेतन काट लिया है। इसके बाद यह वेतन उनके वृद्ध माता -पिता के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया है। लातुर जिला परिषद के राहुल बोंद्रे के अनुसार नवंबर 2020 में ही परिषद की सर्वसाधारण सभा में माता-पिता की सेवा न करने वाले सरकारी कर्मचारियों का वेतन काटे जाने का निर्णय लिया गया था। फरवरी महीने में 12 सरकारी कर्मचारियों के माता-पिता की शिकायत जिला परिषद को प्राप्त हुई थी। इनमें 6 शिक्षक भी शामिल हैं। बोंद्रे के अनुसार 12 में से 5 सरकारी कर्मचारियों ने माता-पिता की सेवा करने संबंधी पत्र परिषद को दिया है। 7 सरकारी कर्मचारियों पर 30 फीसदी वेतन कटौती की कार्रवाई की गई है। बोंद्रे ने कहा कि इस कार्रवाई से सरकारी कर्मचारियों के वृद्ध माता -पिता को राहत मिलने वाली है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in