pune-division-of-central-rail-transported-129-million-tonnes-of-goods
pune-division-of-central-rail-transported-129-million-tonnes-of-goods

मध्य रेल के पुणे मंडल ने 1.29 मिलियन टन माल का परिवहन किया

130 करोड़ 43 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति मुंबई, 02 अप्रैल, (हि. स.)। पुणे रेल मंडल माल लदान के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है। पुणे रेल मंडल द्वारा देश के अनेक क्षेत्रों में विभिन्न तरह की वस्तुओं का परिवहन नियमित रूप से किया जाता है, जिसमें ऑटोमोबाइल, फर्टिलाइजर, शक्कर, पेट्रोलियम उत्पाद आदि शामिल है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारों का परिवहन भी मंडल द्वारा रेल के माध्यम से पहली बार बांग्लादेश को किया गया। समाप्त हुए वितीय वर्ष में कई महीनों तक लॉकडाउन चलने के बावजूद पुणे रेल मंडल ने मालगाड़ियों का संचालन बनाए रखा और देश के विभिन्न क्षेत्र में जरूरी वस्तुओं का परिवहन सुनिश्चित किया गया, जिससे लोगों को समय पर वस्तुएं पहुंचाई जा सकीं। पुणे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुणे रेल मंडल ने पिछले वितीय वर्ष के दौरान माल लदान में 1.29 मिलियन टन माल का परिवहन करके 130 करोड़ 43 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया। पुणे मंडल के चिंचवड स्टेशन से 103 मालगाड़ियां तथा 2564 वैगनो के जरिये देश के विभिन्न क्षेत्रों में तथा 11 मालगाड़ियां बेनापोल बांग्लादेश भेजी गईं। इसी के साथ 4 लाख 66 हजार टन शक्कर 175 मालगाड़ियों तथा 7362 वैगनो के जरिये भेजी गईं। फर्टिलाइजर के लदान के मामले में भी इस वर्ष अच्छा प्रदर्शन किया गया जिसमें 171 वैगन के जरिये 11 हजार 482 टन माल भेजा गया। वितीय वर्ष के मार्च माह में ही बेहतर प्रदर्शन करके 3148 वैगनो के जरिये माल का लदान कर 23 करोड़.32 लाख रुपये राजस्व प्राप्त किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मार्गदर्शन एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक सहर्ष बाजपेयी के संयोजन में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का गठन किया गया था। इसके तहत वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. स्वप्निल निला एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा के नेतृत्व में वाणिज्य तथा परिचालन विभाग की टीम के सक्रिय एवं संयुक्त प्रयासों से बेहतर मार्केटिंग की गई, जिसके परिणाम स्वरूप राष्ट्रीय, अतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न नए गंतव्य एवं ग्राहकों की खोज की गई। रेलवे के शीघ्र परिवहन, किफायती दरों, सुरक्षित परिचालन आदि विशेषताओं के कारण मंडल ने नया बिजनेस प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की और इसी के कारण ऑटोमोबाइल लोडिंग में वार्षिक स्तर पर 125 प्रतिशत की वृद्धि तथा फर्टिलाइजर के परिवहन में 344 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। पुणे मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है और कहा है कि कोरोना के समय उन्होंने कड़ी मेहनत की है वह सराहनीय है। श्रीमती रेणु शर्मा आशा व्यक्त की है कि पुणे रेल मंडल अगले वित्तीय वर्ष में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य जारी रखेगा। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in