police-action-against-those-who-do-not-apply-masks
police-action-against-those-who-do-not-apply-masks

मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

मुंबई, 24 फरवरी, (हि. स.)। पालघर जिला स्थि वसई विरार में गली, मोहल्ले और चौराहों पर लोग कोरोना की गाइडलाइन का उल्लंघन करते देखे जा रहे हैं। इन लापरवाह लोगों को रोकने में मनपा के मार्शल भी फेल साबित हो रहे हैं। मनमाने लोगों को रोकने के लिए अब पुलिस ने मोर्चा संभाला है। तालुका के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले नालासोपारा में बिना मास्क वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना मास्क के पैदल, ऑटो, बाइक, बस, कार व अन्य वाहनों से जाने वाले सौ से अधिक लोगों पर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि लॉकडाउन से बचना है तो मास्क पहनो। इसके बाद भी लोग लापरवाही से पेश आ रहे हैं। सरकार की गाइडलाइन का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। वसई विरार की सड़कों पर लोग बिना मास्क पहने नजर आते हैं। हालांकि मनपा के मार्शल कुछ जगहों पर बिना मास्क वालों पर कार्रवाई कर रही है। पर, मार्शल की कार्रवाई का कुछ भी फायदा होते नहीं दिख रहा है। तालुका के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले नालासोपारा में बिना मास्क वालों के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने बिना मास्क के पैदल, ऑटो, बाइक, बस, कार व अन्य वाहनों से जाने वाले सौ से अधिक लोगों पर कार्रवाई की। ट्रैफिक विभाग के सीनियर पीआई विलास सुपे ने बताया कि लोगों को सरकार की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। मनपा आयुक्त के आदेश पर हमारी टीम बिना मास्क वालों पर कार्रवाई कर रही है। अगले आदेश आने तक यह कार्रवाई जारी रहेगी। सुपे ने नागरिकों से आह्वान किया है कि बिना मास्क पहने घर से बाहर न निकलें, खुद को भी और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। प्रशासन का साथ दें। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in