महाराष्ट्र
पालघर:गूगल मैप ने महाराष्ट्र के गांव को गुजरात मे दिखाया,लोगों में आक्रोश
मुंबई,01 अप्रैल (हि.स.)।गुजरात सीमा पर स्थित महाराष्ट्र के तलासरी तालुका के वेवजी गांव के कुछ भूभाग को लेकर अक्सर गुजरात के उम्बरगांव से विवाद बना रहता है। इसी बीच गूगल मैप ने तलासरी के वेवजी गांव,इंडिया कॉलोनी,बोमन इंग्लिश स्कूल,मेहरनोस सहित कई इलाके को गुजरात में दिखाकर विवाद को और हवा दे दी है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश प्रकट किया है। मामले को लेकर तहसीलदार स्वाती घोंगड़े ने कहा कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग को पत्र भेजा जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/योगेंद्र