navi-mumbai-wife-killed-by-hammer-and-knife-accused-husband-arrested
navi-mumbai-wife-killed-by-hammer-and-knife-accused-husband-arrested

नवी मुंबई: हथौड़ा और चाकू से मारकर पत्नी की हत्या , आरोपी पति गिरफ्तार

मुंबई 06 अप्रैल ( हि स )। अवैध संबंध के संदेह पर पत्नी को हथौड़ा और चाकू मारकर दर्दनाक तरीके से हत्या करने के बाद आरोपी पति ने घर वालो को फोन कर शव लेजाने की जानकारी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में नवी मुंबई के नेरुल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ सोमवार को हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। नवी मुंबई के नेरुल पुलिस ने पल्लवी पाटिल की हत्या करने के आरोप में आरोपी पति संदेश आप्पासाहेब पाटील को गिरफ्तार किया है। मृत पल्लवी का प्रेम विवाह दस वर्ष पहले संदेश के साथ हुआ था। नेरुल सेक्टर 10 स्थित एनएल 1 में आरोपी संदेश और सात वर्षीय बेटी के साथ रहने वाली पल्लवी म्हापे स्थित राईटर कंपनी में काम करती थी जब की संदेश जोमेटो कंपनी में डिलीवरी का काम करता था। पल्लवी के भाई मधुकर जाधव ने नेरुल पुलिस को दिए बयान के अनुसार शादी के कुछ वर्ष बाद से संदेश अपनी पत्नी पल्लवी पर अवैध संबंध को लेकर संदेह करता था। इसको लेकर आए दिन झगड़ा करता था। इसको लेकर कई बार दोनों के परिवार के तरफ से संदेश को समझाने की कोशिश की गई थी। इसके बावजूद पल्लवी पर संदेह करते हुए उसका पिछा करना ,कंपनी में किससे मिलती है इसे अपने मोबाईल में रिकॉर्ड चोरी छिपे करते रहता था। संदेश ने सोमवार रात को पत्नी पल्लवी के साथ अवैध संबंध को लेकर विवाद करते हुए झगड़ा किया। इस दौरान पल्लवी के साथ मारपीट करते हुए घर में रखे हथौड़ी और चाक़ू से हमला कर हत्या कर दिया। पल्लवी के शरीर पर चाक़ू और हथौड़े के गंभीर मार लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हत्या के बाद पल्लवी के भाई संदेश को फोन कर हत्या किए जाने की जानकारी देते हुए बताया की एम्बुलेंस लेकर आयो और उसके शव को लेजाए। इसके बाद आरोपी संदेश खुद को नेरुल पुलिस स्टेशन में पहुंचकर हत्या की जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in