नवी मुंबई क्वारंटाईन सेंटर  में युवती के साथ   दुष्कर्म
नवी मुंबई क्वारंटाईन सेंटर में युवती के साथ दुष्कर्म

नवी मुंबई क्वारंटाईन सेंटर में युवती के साथ दुष्कर्म

मुंबई 17 जुलाई ( हि स ) | कोरोना वायरस को देखते हुए नवी मुंबई के पनवेल स्थित इंडिया बुल्स बुल्स कोविड क्वारंटाईन सेंटर में 25 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है | यह मामला सामने आने के बाद पनवेल ग्रामीण पुलिस ने कोरेनटाइन सेंटर में रखे गए एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है | सूत्रों की माने तो पीड़ित महिला को कोनगांव स्थित इंडिया बुल्स बुल्स कोविड क्वारंटाईन सेंटर में कोरोना संदेह के आधार पर रखा गया था | जब की आरोपी युवक को नवी मुंबई मनपा के तरफ से रखा गया था | शुक्रवार सुबह महिला का रिपोर्ट आना बाकी था | इस बिच गुरुवार देर रात को आरोपी युवक द्वारा महिला के साथ बलात्कार किया गया | इस घटना के बाद महिला ने इसकी जानकारी घर वालो को देने के बाद पनवेल ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया है | इस मामले में पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है | पुलिस ने बताया कि आरोपी कोरोना संदिग्ध होने के कारण गिरफ्तार नही किया गया है । लेकिन नवी मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी का क्वारंटाइन का समय समाप्त होने के बाद पनवेल ग्रामीण पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्यवाई करेगी । हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in