navi-mumbai-four-accused-of-gang-arrested-by-taking-loans-from-nationalized-banks-with-the-help-of-fake-documents
navi-mumbai-four-accused-of-gang-arrested-by-taking-loans-from-nationalized-banks-with-the-help-of-fake-documents

नवी मुंबई :- फर्जी कागजातों के मदद राष्ट्रीयकृत बैंको से कर्ज लेकर ठगी , गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

मुंबई 21 जनवरी ( हि स )। फर्जी कागजातों के मदद से अलग अलग बैंको से गृह कर्ज लेकर ठगी करने वाले गिरोह के चार लोगो को नवी मुंबई के वाशी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह द्वारा कई बैंको के साथ ठगी किए जाने का सामने आया है। नवी मुंबई के पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंगड़े ने बताया कि वाशी पुलिस ने बैंको के साथ ठगी करने के आरोप में श्रीधर नरोला (43 ) ,सत्येन यशवंत पदावल उर्फ़ संजय सुनील सावंत (45 ) ,हितेश वेद उर्फ़ संजय सुनील सावंत (45 ) और पवन सिन्हा उर्फ़ अजय शेट्टी (45 ) को मीरा रोड और कांदिवली से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव धुमाल ने बताया कि बजाज फाइनांस के तरफ से वाशी पुलिस स्टेशन में दो वर्ष पहले 52 लाख रुपए होम लोन लेकर ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत के आधार पर वाशी पुलिस ने जांच शुरू रखा था। इस बिच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी मीरा रोड में छिपे हुए है। इस जानकारी के आधार पर डीसीपी सुरेश मेंगड़े ,एसीपी विनायक वस्त के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव धुमाल, पुलिस निरीक्षक (क्राइम ) प्रमोद तोरडमल ,एपीआई जयंत राजुरकर ,एपीआई सचिन ढगे ,हवलदार शैलेश कदम ,संजय सावंत की टीम ने जल बिछाकर चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति /राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in