नायगांव की खाड़ी में मिला अज्ञात महिला शव
नायगांव की खाड़ी में मिला अज्ञात महिला शव

नायगांव की खाड़ी में मिला अज्ञात महिला शव

मुंबई, 12 जुलाई, (हि. स.)। पालघर जिले के नायगांव पश्चिम स्थित बेनकर जेटी के पास खाड़ी में एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल वसई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार वसई पश्चिम कोलीवाड़ा निवासी चंद्रकांत जगन्नाथ मोठे ने शनिवार दोपहर 3 बजे वसई पुलिस को सूचना दी कि बेनकर जेटी के पास खाड़ी में बोट के नीचे किसी अज्ञात महिला का शव तैर रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष है। उसकी पीठ पर जख्म के निशान पाये गये हैं। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in