mumbai-manpa-to-pay-resident-doctors39-stipend-bjp
mumbai-manpa-to-pay-resident-doctors39-stipend-bjp

रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टायपेंट का भुगतान करे मुंबई मनपा: भाजपा

मुंबई, 07 मई (हि.स.)। मुंबई मनपा रेजिडेंट डॉक्टरों के सितंबर माह से बकाया 10 हजार रुपये स्टायपेंट का तुरंत भुगतान करे। भाजपा महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडे ने शुक्रवार को यह मांग की है। पांडे के अनुसार कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव पर महाराष्ट्र के कॉर्पोरेट हाउसेस से डॉक्टरों और नर्सेस की मांग की थी। एशिया की सबसे बड़ी महानगरपालिका, मुंबई मनपा जिसकी फिक्स डिपोजिट 60,000 करोड़ रुपये है। आज इस महानगरपालिका के रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्टायपेंट के लिए हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। मुंबई मनपा ने डॉक्टरों को सितंबर महीने से दस हजार रुपये स्टायपेंट के तौर पर देने का वादा किया था। वह आज तक पूरा नहीं किया गया है। पांडेे ने सवाल किया कि महाराष्ट्र में सरकार शिवसेना की, मुंबई महानगरपालिका में सत्ता शिवसेना की। क्या महाविकास आघाड़ी सरकार इन डॉक्टरों का स्टायपेंट बढ़ाने के लिए भी केंद्र सरकार से अनुदान मांगेगी? अगर कोरोना की इस महामारी से लड़ना है तो इन डॉक्टरों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। आज दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाविकास आघाड़ी सरकार और शिवसेना इन डॉक्टरों की 10 हजार रुपए स्टायपेंट की मांग भी पूरी नहीं कर पा रही है। इन डॉक्टरों की स्टायपेंट को तुरंत इनके अकाउंट में जमा किया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in