मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का वाहन चालक कोरोना पाजीटिव
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का वाहन चालक कोरोना पाजीटिव

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का वाहन चालक कोरोना पाजीटिव

मुंबई,29 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे का वाहन चालक सोमवार को कोरोना पाजीटिव पाया गया है। उसे दादर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुंबई नगर निगम ने राज ठाकरे के परिवार वालों को घर में ही रहने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार राज ठाकरे के दादर स्थित निवास कृष्णकुंज में दो कर्मचारी व दो वाहन चालकों को पिछले सप्ताह कोरोना हुआ था। उस समय कृष्ण कुंज को सैनिटाईज किया गया था और चारों कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रविवार से ही राज ठाकरे के एक अन्य वाहन चालक की तबियत खराब हो गई थी। सोमवार को उसकी जांच रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इस खबर के बाद कृष्ण कुंज पर मनसे कार्यकर्ताओं की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in