middle-rail-mega-block-on-the-harbor-and-trans-harbor-sections-tomorrow
middle-rail-mega-block-on-the-harbor-and-trans-harbor-sections-tomorrow

मध्य रेल : हार्बर और ट्रांस-हार्बर खंडों पर कल मेगा ब्लॉक

मुंबई, 13 मार्च, (हि. स.)। मध्य रेल, मुंबई मंडल पर रविवार, 14 मार्च 2021 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए हार्बर और ट्रांस-हार्बर खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित किया जाएगा। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विवरण इस प्रकार है। हार्बर लाइन पर कुर्ला - वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक मेगा ब्लॉक परिचालित किया जाएगा। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 10.34 बजे से अपराह्न 3.39 बजे तक वाशी / बेलापुर / पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.21 बजे से 3.41 बजे तक वाशी / बेलापुर / पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। हालांकि, विशेष सेवाएं ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कुर्ला और वाशी-पनवेल खंडों के बीच चलेंगी। इसी प्रकार ट्रांसहार्बर लाइन पर ठाणे-वाशी / नेरुल अप और डाउन लाइन -सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक मेगा ब्लॉक परिचालित किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10.35 बजे से 4.19 बजे तक ठाणे से वाशी / नेरुल / पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन सेवाएं और पनवेल / नेरुल / वाशी से 10.12 बजे से 4.09 बजे तक छूटने वाली अप सेवाएं ब्लॉक अवधि के दौरान निलंबित रहेंगी। ये ब्लॉक रखरखाव संबंधी कार्यों और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। रेल प्रशासस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करें। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in