mega-block-on-suburban-sections-of-central-rail
mega-block-on-suburban-sections-of-central-rail

मध्य रेल के उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक

मुंबई, 22 मई, (हि. स.)। मध्य रेल 23 मई 2021 को अनुरक्षण कार्य करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रखरखाव कार्य के विवरण इस प्रकार हैं। ब्लॉक के तहत मेन लाइन के भायखला-माटुंगा अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इस दौरान सुबह 10.49 बजे से दोपहर 3.48 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली डाउन फास्ट लाइन की सेवाओं को भायखला और माटुंगा के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो अपने संबंधित हाल्ट पर रुकेंगी और आगे माटुंगा में डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुंचेगी। इसी प्रकार सुबह 11.06 बजे से दोपहर 3.57 बजे तक कुर्ला से छूटने वाली अप फास्ट लाइन की सेवाओं को माटुंगा और भायखला के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो उनके संबंधित निर्धारित हॉल्ट के अनुसार रुकेंगी और आगे भायखला में अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएगी और निर्धारित समय से 15 मिनट गंतव्य पर देरी से पहुंचेगी। इसी प्रकार हार्बर लाइन के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस - चूनाभट्टी, बांद्रा डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और चुनाभट्टी/बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इस दौरान सुबह 11.34 बजे से शाम 4.47 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/वडाला रोड से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 09.56 बजे से शाम 4.43 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसी प्रकार सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छूटने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 4.58 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से छूटने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से होकर यात्रा करने की अनुमति है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in