mega-block-on-central-railway39s-harbor-line-tomorrow
mega-block-on-central-railway39s-harbor-line-tomorrow

मध्य रेल के हार्बर लाइन पर कल मेगा ब्लॉक

मुंबई, 01 मई (हि.स.)। मध्य रेल ने 2 मई को रखरखाव कार्य करने के लिए अपने हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक परिचालित करने का निर्णय लिया है। इस ब्लॉक का विवरण इस प्रकार है। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूनाभट्टी बांद्रा डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और चूनाभट्टी, बांद्रा- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक ब्लॉक के तहत रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई व वडाला रोड से वाशी, बेलापुर, पनवेल के लिए सुबह 11.34 बजे से शाम 4.47 बजे से तक छूटने वाली और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 09.56 बजे से शाम 4.43 बजे तक बांद्रा व गोरेगांव जाने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसी प्रकार पनवेल, बेलापुर, वाशी से सुबह 9.53 बजे से 3.20 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर और गोरेगांव व बांद्रा से सुबह 10.45 बजे से शाम 4.58 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला के बीच प्लेटफार्म नंबर 8 से विशेष सेवाएं चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10 से शाम 6 बजे तक हार्बर लाइन के यात्रियों को मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से होकर यात्रा करने की अनुमति है। छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-कल्याण मेन लाइन खंड पर कोई मेगा ब्लॉक परिचालित नहीं किया जाएगा। इधर, पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड पर रविवार कोई जम्बो ब्लॉक नहीं रखा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in