maharashtra-ranks-first-in-country-in-terms-of-corona-vaccination
maharashtra-ranks-first-in-country-in-terms-of-corona-vaccination

महाराष्ट्र कोरोना टीकाकरण के मामले में देश में पहले स्थान पर

मुंबई, 12 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना वैक्सीन की किल्लत के बावजूद टीकाकरण के मामले में देश में महाराष्ट्र पहले पायदान पर है। राज्य में टीकाकरण का आंकड़ा 1.01 करोड़ से अधिक हो गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य की स्वास्थ्य मशीनरी का अभिनंदन किया है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक राज्य में 1 करोड़ 1 लाख 367 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 1957 टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से 2 लाख 23 हजार 753 लोगों को टीके लगाए गए। मुंबई में रविवार को 32 हजार 776 लोगों को टीके लगाए गए। मुंबई में अब तक 16 लाख 71 हजार 758 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। ठाणे जिले में 5 हजार 431 लोगों को टीके लगाए गए। ठाणे में अब तक 7 लाख 37 हजार 193 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। पालघर में अभी तक 1 लाख 48 हजार 579 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। बीते 24 घंटे में पूरे देश में 29 लाख 33 हजार 418 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। इसमें 27 लाख एक हजार 439 लोगों ने पहली तो 2 लाख 31 हजार 979 लोगों ने दूसरी खुराक ली। अब तक देश में 10 करोड़ 45 लाख 28 हजार 565 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। टीकाकरण कार्यक्रम में महाराष्ट्र लगातार नंबर वन पर बना हुआ है। गुजरात को पछाड़कर राजस्थान दूसरे स्थान पर आ गया है। राजस्थान में अभी तक 97 लाख 16 हजार 352 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। गुजरात (92,60,284) तीसरे, उत्तर प्रदेश (88,25,419) चौथे और पश्चिम बंगाल 79,82,640 टीकों के साथ पांचवें स्थान पर है। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in