वंदेभारत अभियान के अंतर्गत 42 हजार 958 भारतीय विदेशों से मुंबई लौटे
वंदेभारत अभियान के अंतर्गत 42 हजार 958 भारतीय विदेशों से मुंबई लौटे

वंदेभारत अभियान के अंतर्गत 42 हजार 958 भारतीय विदेशों से मुंबई लौटे

मुंबई, 18 जुलाई (हि.स.)। वंदेभारत अभियान के अंतर्गत अब तक विभिन्न देशों से 298 विमानों के माध्यम से 42 हजार 958 भारतीय मुंबई पहुंचे हैं। इनमें मुंबई के 14 हजार 611 मुंबई छोडक़र शेष महाराष्ट्र के 14 हजार 992 व अन्य राज्यों के 13 हजार 355 नागरिक हैं। 31 जुलाई तक 105 विमानों से विदेशों में बसे भारतीय मुंबई लौटने वाले हैं। मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन की वजह से विदेशों में बड़े पैमाने पर भारतीय अटके हुए हैं। इन सभी को केंद्र सरकार के सहयोग से महाराष्ट्र सरकार मुंबई ला रही है। मुंबई में पहुंचने के बाद सभी नागरिकों की मेडिकल जांच की जाती है, इसके बाद सभी को उनके घर भेजा जाता है। अब तक ब्रिटेन, सिंगापुर, फिलीपाईन्स, अमेरिका, बांगलादेश, मलेशिया, कुवेत, अफगानिस्तान, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनिशिया, नेदरलैंड, जापान, श्रीलंका, म्यांमार, तंजानिया,स्पेन, आयरलैंड, कतार, हांगकंाग, कझाकिस्तान, मॉरिशिस, ब्राझील, थायलैंड, केनिया,मियामी,वियतनाम, इटली, स्विडन, इथोपिया, रोम, जर्मनी,दुबई,मालावी,वेस्टइंडिज,नॉर्वे, कैरो, युक्रेन,रशिया, मादागास्कर, नायजेरिया,ऑस्ट्रेलिया, न्युझिलैंड सौदी अरेबिया, कॅनडा, पूर्व अफ्रीका, फ्रान्स, नैरोबी, न्युयॉर्क, जॉर्जिया, कामेरुन, युनायटेड अरब अमिरात, कांगो इन 53 देशों से भारतीय मुंबई लौटे हैं। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in