वंदेभारत अभियान के अंतर्गत 40 हजार 499 भारतीय विदेशों से मुंबई लौटे
वंदेभारत अभियान के अंतर्गत 40 हजार 499 भारतीय विदेशों से मुंबई लौटे

वंदेभारत अभियान के अंतर्गत 40 हजार 499 भारतीय विदेशों से मुंबई लौटे

मुंबई, 16 जुलाई (हि.स.)। वंदेभारत अभियान के अंतर्गत अब तक विभिन्न देशों से 275 विमानों के माध्यम से 40 हजार 499 भारतीय मुंबई पहुंचे हैं। इनमें मुंबई के 13 हजार 805, मुंबई छोडक़र शेष महाराष्ट्र के 14 हजार 338 व अन्य राज्यों के 12 हजार 456 नागरिक हैं। 31 जुलाई तक 140 विमानों से विदेशों में बसे भारतीय मुंबई लौटने वाले हैं। मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन की वजह से विदेशों में बड़े पैमाने पर भारतीय अटके हुए हैं। इन सभी को केंद्र सरकार के सहयोग से महाराष्ट्र सरकार मुंबई ला रही है। मुंबई में पहुंचने के बाद सभी नागरिकों की मेडिकल जांच की जाती है, इसके बाद सभी को उनके घर भेजा जाता है। अब तक ब्रिटेन, सिंगापुर, फिलीपाईन्स, अमेरिका, बांगलादेश, मलेशिया, कुवेत, अफगानिस्तान, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनिशिया, नेदरलैंड, जापान, श्रीलंका, म्यांमार, तंजानिया,स्पेन, आयरलैंड, कतार, हांगकंाग, कझाकीस्तान, मॉरिशिस, ब्राझील, थायलंड, केनिया,मियामी,व्हियतनाम, इटली, स्विडन, इथोपिया, रोम, जर्मनी,दुबई,मालावी,वेस्ट इंडिज,नॉर्वे, कैरो, युक्रेन,रशिया, मादागास्कर, नायजेरिया,ऑस्ट्रेलिया, न्युझिलंड सौदी अरेबिया, कॅनडा, पूर्व अफ्रिका, फ्रान्स, नैरोबी, न्युयॉर्क, जॉर्जिया, कामेरुन, युनायटेड अरब अमिरात, कांगो इन 53 देशों से भारतीय मुंबई लौटे हैं। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in