former-congress-mp-eknath-gaikwad-dies
former-congress-mp-eknath-gaikwad-dies

कांग्रेस के पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड का निधन

मुंबई, 26 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री एकनाथ गायकवाड का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। महाराष्ट्र की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता एकनाथ गायकवाड धारावी विधानसभा सीट से तीन बार विधायक चुने गए थे। वर्ष 1985 से 1990, 1990 से 1995 और 1999 से 2004 तक कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वर्ष 1999 से 2004 तक दिवंगत एकनाथ गायकवाड राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य, मेडिकल शिक्षा और सामाजिक न्याय विभाग के राज्यमंत्री थे। एकनाथ गायकवाड वर्ष 2004 में दक्षिण मध्य मुंबई संसदीय सीट से सांसद चुने गए थे। वर्ष 2004 के चुनाव में उन्होंने तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष व शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी को पराजित किया था। वे वर्ष 2004 से 2009 और वर्क 2009 से 2014 तक लगातार दो बार इस सीट से सांसद चुने गए। वर्ष 2014 के चुनाव में शिवसेना के राहुल शेवाले ने उन्हें पराजित किया था। कांग्रेस संगठन में मुंबई अध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर उन्होंने अपना योगदान दिया था। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in